पांच सीटों के लिए उपचुनाव : जदयू आज कर सकता है प्रत्याशी का एलान
Updated at : 25 Sep 2019 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : विधानसभा की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए जदयू उम्मीदवाराें के नाम का एलान बुधवार को हो सकता है. इनका नाम लगभग तय हो चुका है. इसके लिए सोमवार को जदयू कोर कमेटी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक हो चुकी है. मंगलवार को भी पार्टी के शीर्ष नेताओं के […]
विज्ञापन
पटना : विधानसभा की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए जदयू उम्मीदवाराें के नाम का एलान बुधवार को हो सकता है. इनका नाम लगभग तय हो चुका है. इसके लिए सोमवार को जदयू कोर कमेटी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक हो चुकी है. मंगलवार को भी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच इस पर मंथन हुआ.
जिन पांच सीटों पर उप चुनाव हो रहा है, उनमें से चार सीटें जदयू के पास ही रही हैं. बेलहर, दरौंदा, सिमरी बख्तियारपुर और नाथनगर में जदयू के विधायक लोकसभा चुनाव में जीत कर सांसद बन गये हैं. इनमें से बेलहर से लालधारी यादव, दरौंदा से अजय सिंह, सिमरी बख्तियारपुर से अरुण यादव और नाथनगर से लक्ष्मीकांत मंडल के नाम शामिल हैं.
पार्टी सूत्रों का कहना है कि जदयू पांच में चार विधानसभा क्षेत्रों में जबकि भाजपा को किशनगंज पर चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है. वहीं एक लोकसभा सीट समस्तीपुर लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान के निधन के चलते खाली है.
यहां से लोजपा उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की संभावना है. उप चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रकिया शुरू हो रही है और यह 30 सितंबर तक चलेगी. वहीं, 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्तूबर को रिजल्ट आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




