पटना सिटी : दुर्गा विसर्जन में हथियार पर रहेगी पाबंदी

Updated at : 23 Sep 2019 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : दुर्गा विसर्जन में हथियार पर रहेगी पाबंदी

पटना सिटी : दुर्गापूजा में पूजा समिति के लोगों द्वारा जबरन चंदा वसूली किये जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी. इसके लिए पुलिस को सूचना देना होगा. पूजा आयोजकों को लाइसेंस लेना भी अनिवार्य किया गया है. यह बातें नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहीं. वह रविवार को आलमगंज व चौक थाना में आयोजित शांति […]

विज्ञापन
पटना सिटी : दुर्गापूजा में पूजा समिति के लोगों द्वारा जबरन चंदा वसूली किये जाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी. इसके लिए पुलिस को सूचना देना होगा.
पूजा आयोजकों को लाइसेंस लेना भी अनिवार्य किया गया है. यह बातें नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहीं. वह रविवार को आलमगंज व चौक थाना में आयोजित शांति समिति के सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आलमगंज थाना के भद्र घाट पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होता है, ऐसे में यहां पर विशेष तैयारी होगी. पुलिस बल की तैनाती होगी.
सीसीटीवी कैमरा लगेगा. बैठक का संचालन थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने की. बैठक में चुन्नू चंद्रवंशी, राजेश कुमार, बाबू लाल, पूर्व पार्षद प्रमोद गुप्ता, अजय साह, संजय गुप्ता समेत अन्य शामिल हुए. दूसरी ओर चौक थाना में भी शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार व एएसपी मनीष कुमार शामिल हुए.
यहां भी नगर पुलिस अधीक्षक ने पूजा के मौके पर विधि व्यवस्था व शांति बनाये रखने में सहयोग की अपील की. बैठक का संचालन थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने की. बैठक में सिटी एसपी ने बताया कि विसर्जन में हथियार, हाथी ऊंट पर पाबंद रहेगा. प्रमुख जगहों पर फायर यूनिट की तैनाती होगी. 20 बाइक से पुलिसकर्मी गलियों में गश्ती करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन