ePaper

CM नीतीश ने गंगा और गंडक नदियों के जलस्तर में वृद्धि का कई किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश

Updated at : 20 Sep 2019 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
CM नीतीश ने गंगा और गंडक नदियों के जलस्तर में वृद्धि का कई किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के पश्चात शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. मुख्यमंत्री हवाई सर्वे हेतु सर्वप्रथम पटना से आरा होते हुए बक्सर पहुंचे और वहॉ उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना से बख्तियारपुर होते हुए मोकामा के टाल क्षेत्र […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के पश्चात शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. मुख्यमंत्री हवाई सर्वे हेतु सर्वप्रथम पटना से आरा होते हुए बक्सर पहुंचे और वहॉ उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना से बख्तियारपुर होते हुए मोकामा के टाल क्षेत्र में हवाई सर्वेक्षण किया और वहां गंगा के जलस्तर में हुई वृद्धि एवं इससे उपजे हालात का मुआयना किया. हवाई सर्वेक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री फिर मुंगेर होते हुए भागलपुर तथा विक्रमशिला सेतु तक पहुंचे और उसके आसपास के क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया.

भागलपुर से पटना लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री ने बेगूसराय, समस्तीपुर एवं वैशाली में भी गंगा एवं गंडक नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि का भी हवाई सर्वेक्षण किया एवं अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये. मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन विभाग को आपदा से संबंधित सभी जरूरी तैयारी पूर्ण रखने एवं स्थिति पर सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिये. हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्य सचिव दीपक कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, सचिव जल संसाधन संजीव कुमार हंस उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन