पटना : लालू के मामले में गुनाह कबूल करे राजद : सुशील मोदी
Updated at : 16 Sep 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि चारा घोटाले की जांच और लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद जब लालू प्रसाद चार मामलों में सजायाफ्ता हुए. उस समय से राजद की ओर से गुनाह कबूल करने के बजाय बार-बार यही कहा जाता है कि लालू प्रसाद को फंसाया गया. जब […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि चारा घोटाले की जांच और लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद जब लालू प्रसाद चार मामलों में सजायाफ्ता हुए.
उस समय से राजद की ओर से गुनाह कबूल करने के बजाय बार-बार यही कहा जाता है कि लालू प्रसाद को फंसाया गया. जब तेजस्वी यादव 29 साल की उम्र में 54 बेनामी संपत्ति के मालिक बनने का बिंदुवार जवाब देकर जांच एंजेंसियों से क्लीनचिट नहीं पा सके, तब भी पार्टी उनसे इस्तीफा लेने के बजाय फंसाने की रट लगाती रही.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि जब जम्मू-कश्मीर में सेना की सर्जिकल स्ट्राइक और सामान्य वर्ग के गरीबों को रिजर्वेशन देने जैसे राष्ट्रीय मुद्दे पर गलत स्टैंड लेने के कारण संसदीय चुनाव में राजद का सूपड़ा साफ हो गया, तब तेजस्वी कह रहे हैं कि वे हारे नहीं, उनके दल को हराया गया. जिन्हें न्यायपालिका और जनता पर भरोसा नहीं, वे केवल संपत्ति बनाने के लिए राजनीति करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




