ePaper

झारखंड पुलिस के दो जवान ने चलती ट्रेन के आगे लगायी छलांग, महिला आरक्षी की मौत

Updated at : 12 Sep 2019 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पुलिस के दो जवान ने चलती ट्रेन के आगे लगायी छलांग, महिला आरक्षी की मौत

पटना : झारखंड पुलिस के दो जवान ने गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना में ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. जिससे महिला आरक्षी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पुरुष आरक्षी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. घटना पटना के […]

विज्ञापन

पटना : झारखंड पुलिस के दो जवान ने गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना में ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. जिससे महिला आरक्षी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पुरुष आरक्षी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

घटना पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, मृतिका नंदनी मूल रूप से दवेघर जिले के जसीडीह थाने के रोहिणी गांव की रहने वाली थी. दोनों झारखंड के देवघर में तैनात हैं.बतायाजा रहा है कि दोनों गुरुवार की सुबह 11.30 बजे सचिवालय हॉल्ट आये थे. एक दूसरे से बात करने के दौरान महिला ट्रेन के आगे कूद गयी. उसे बचाने के लिए पुरुष ने भी छलांग लगा दी. ट्रेन की गति तेज होने के कारण महिला का सिर पहियों के नीचे आ गया. जिससे उसकी मौत मौके पर ही गयी. जबकि पुरुष सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन