पटना : एक हाथ में दो एके 47 लहराते वीडियो जारी, पुलिस जांच में जुटी
Updated at : 30 Aug 2019 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : एके 47 राइफल रखने के मामले में फंसे बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मामला अभी थमा नहीं है कि फिर से एके 47 राइफल लहराने का एक नया वीडियो जारी हो गया. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा गया है कि काले रंग की शर्ट पहने व कमर में सफेद […]
विज्ञापन
पटना : एके 47 राइफल रखने के मामले में फंसे बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मामला अभी थमा नहीं है कि फिर से एके 47 राइफल लहराने का एक नया वीडियो जारी हो गया. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा गया है कि काले रंग की शर्ट पहने व कमर में सफेद गमछा बांधे एक युवक अपने हाथ में एके 47 लिये हुए है.
बंद कमरों में लाल रंग के बेड सामने खड़े युवक कभी राइफल को देख रहा है तो कभी उसको फायरिंग मूड में रख कर हंस रहा है. सूत्रों की माने तो संबंधित युवक विवेका पहलवान का करीबी है. इस वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं कर रहा है.
वीडियो की क्या है सच्चाई, जांच में जुटी पुलिस : एके 47 वीडियो आने के बाद कई तरह के सवाल सामने आ गये हैं. फरारी के दौरान विधायक अनंत सिंह ने तीन वीडियो जारी किया था. उसमें उन्होंने कहा था कि उनके घर पर उसके विरोधी विवेका पहलवान ने एके 47 रखवा दिया है. पुलिस जान बूझ कर फंसा रही है. इसके बाद बुधवार को मंगलवार को विधायक की पत्नी नीलम देवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यही बात कही.
क्या कहते हैं ग्रामीण एसपी
मेरे पास भी यह वीडियो किसी ने भेजा है. इसके बाद मैंने डाउनलोड कर देखा. फिलहाल यह वीडियो किसका है जांच में पुलिस जुट गयी है. राइफल लिये व्यक्ति की पहचान की जा रही है. जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी.
केके मिश्रा, ग्रामीण एसपी
विवेका पहलवान के घर व फुलेलपुर में छापेमारी
पटना : एके 47 राइफल के साथ फोटो खिंचाते हुए वीडियो वायरल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके साथ ही विवेका पहलवान के बाढ़ के नदावां गांव और फुलेलपुर में पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापेमारी की. पुलिस टीम ने विवेका के घर की तलाशी ली और इस बात की छानबीन की कि वीडियो में दिख रहा बैक ग्राउंड उसी घर का है या नहीं? सूत्रों का कहना है कि वीडियो में जो दो लोग दिख रहे हैं वो फुलेलपुर गांव के हैं. और, ये दोनों विवेका पहलवान के गुर्गे हैं.
अनंत समर्थकों का दावा- वीडियो में विवेका पहलवान के रिश्तेदार : मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थक बंटू सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो में जो दिख रहे हैं वो विवेका पहलवान के रिश्तेदार हैं. वीडियो विवेका पहलवान के घर की है. इन आरोपों के संबंध में विवेका पहलवान ने बताया कि उक्त वीडियो जो एके 47 राइफल दिखा कर फोटो खिंचाया जा रहा है, वह ऑरिजनल नहीं बल्कि खिलौना है.
वायरल वीडियो की जांच शुरू, थानेदार को मिला जिम्मा
पटना : हाथ में दो एके 47 राइफल रख लहराने वाले वीडियो की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. वायरल वीडियो के बाद गुरुवार की शाम पुलिस के अधिकारियों ने आपसी बैठक कर इस मामले की जांच कराने का निर्णय लिया.
वीडियो में राइफल लेकर लहराने वाला शख्स कौन है, इसकी जांच का जिम्मा बाढ़ के थानेदार संजीत कुमार को दिया गया है. बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है. वीडियो के जांच के निर्देश दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




