आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता, जरूरत पड़ने पर बढ़ेगा, घटेगा नहीं- सुशील कुमार मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता है. इसे कम भी नहीं कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर बढ़ा जरूर सकते हैं. शहर के बापू सभागार में नोनिया, बिंद और बेलदार महासंघ की तरफ से राज्यपाल फागू चौहान के अभिनंदन किया गया. समारोह को संबोधित […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता है. इसे कम भी नहीं कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर बढ़ा जरूर सकते हैं. शहर के बापू सभागार में नोनिया, बिंद और बेलदार महासंघ की तरफ से राज्यपाल फागू चौहान के अभिनंदन किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है. इसका मुख्य काम वर्तमान में पिछड़ा वर्ग को मिल रहे 27 फीसदी आरक्षण का वर्गीकरण करना है. जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जिस तरह से पिछड़ों के आरक्षण में ऐनेक्सचर 1 और 2 का वर्गीकरण किया था.
उसी तरह की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोग का गठन कर की है. उन्होंने कहा कि आरक्षण पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है. जब तक नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत हैं, आरक्षण से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता है.जम्मू-कश्मीर में पिछड़ा, एससी-एसटी को आरक्षण नहीं है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने एक झटके में इसे खत्म कर दिया.
मौजूदा सरकार में पिछड़ा और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए काफी काम किये गये हैं. उन्होंने कहा कि पिछड़ा और गरीब घर से आने वाले फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बना दिया. 72 साल बाद पहली बार किसी नोनिया समाज के व्यक्ति को राज्यपाल बनाया गया है. यह साधारण घटना नहीं है.
जिन्हें 55 साल तक देश की सेवा का मौका मिला, उन्होंने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया. पीएम ने नौ अन्य ऐसे लोगों को भी राज्यपाल बनाया है, जो पिछड़े समाज से आते हैं. दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज से आने वाली छह महिलाएं भी राज्यपाल हैं. दलित समाज से आने वाले रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति हैं.
- नोनिया, बिंद और बेलदार महासंघ की तरफ से राज्यपाल काे किया गया सम्मानित
- केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया : सुशील मोदी
भाजपा ने बेहतरीन काम िकया है : प्रेम
कृषि मंत्री डाॉ प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार में पहली बार राज्यपाल के सम्मान में इस तरह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है. 55 साल में जो काम नहीं हुआ, वह पांच साल में भाजपा ने कर दिखाया है. आजादी के बाद पिछड़ों के उत्थान का काम भाजपा ने ही किया है.
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आज पिछड़े समाज का समर्थन नहीं होता, तो भाजपा को 40 में 39 सीटें नहीं आतीं. कार्यक्रम को खनन मंत्री बृज किशोर बिन्द, रेणु देवी, डॉ भारती मेहता, स्वामी पुरुषोत्तमानंद पुरी महाराज, शिवनाथ प्रसाद महतो समेत अन्य ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










