फुलवारीशरीफ में 396 में से 287 खराब, 50 चापाकलों के सहारे ही 14 पंचायतों के लोग

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ प्रखंड की 14 पंचायतों की हजारों की आबादी की प्यास वर्तमान में करीब 50 चापाकल ही ठीक ढंग से पेयजलापूर्ति कर पा रहे हैं. वहीं, सरकारी सर्वे के अनुसार प्रखंड की कुल 14 पंचायतों में चापाकलों की कुल संख्या 396 है. सर्वे कराने के बाद 287 चापाकलों की स्थिति पूरी तरह से […]
फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ प्रखंड की 14 पंचायतों की हजारों की आबादी की प्यास वर्तमान में करीब 50 चापाकल ही ठीक ढंग से पेयजलापूर्ति कर पा रहे हैं. वहीं, सरकारी सर्वे के अनुसार प्रखंड की कुल 14 पंचायतों में चापाकलों की कुल संख्या 396 है. सर्वे कराने के बाद 287 चापाकलों की स्थिति पूरी तरह से खराब पायी गयी. मरम्मत कर इन्हें बनाया भी नहीं जा सकता है.
स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पटना की तरफ से और प्रखंड की 14 पंचायतों में विकास आयुक्त के प्रपत्र के हिसाब से कुल 364 चापाकलों की अभी और आवश्यकता है. प्रखंड विकास पदाधिकारी मो जफरुद्दीन ने बताया कि प्रखंड में अभी 163 नये चापाकल लगाने की आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




