पटना : युगद्रष्टा थे राजीव गांधी : कांग्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

75वीं जयंती पर याद किये गये राजीव गांधी पटना : राजीव गांधी की 75 वीं जयंती मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में एक सादे समारोह में मनायी गयी. समारोह में उपस्थित नेताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की. पार्टी नेताओं ने उनको एक युग द्रष्टा के रूप में याद किया. सदाकत […]
विज्ञापन
75वीं जयंती पर याद किये गये राजीव गांधी
पटना : राजीव गांधी की 75 वीं जयंती मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में एक सादे समारोह में मनायी गयी. समारोह में उपस्थित नेताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की. पार्टी नेताओं ने उनको एक युग द्रष्टा के रूप में याद किया. सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जयंती समारोह में पार्टी नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
माल्यार्पण करनेवालों में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर, डाॅ शकील अहमद खान, डाॅ अशोक कुमार, कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंंह धीरज, डा समीर कुमार सिंह, विजय शंकर दूबे, अनिल कुमार शर्मा, चंदन बागची, प्रेमचंद्र मिश्रा, अबिदुर रहमान, विनय वर्मा, राजेश कुमार, भावना झा, राजेश कुमार राम, कृपानाथ पाठक, डॉ अजय कुमार सिंह, एचके वर्मा, हरखू झा, प्रो उमाकांत सिंह, ब्रजेश पांडेय, अंबुज किशोर झा, चंद्र प्रकाश सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल सहित दर्जनों नेता शामिल थे.
पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.मांझी ने कहा कि युवा प्रधानमंत्री के रूप में आईटी के क्षेत्र में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है.देश के विकास में राजीव गांधी के किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










