पटना : पर्यटन विभाग के होटलों में मिलेगा सस्ता खाना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Aug 2019 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

मेंटेनेंस पॉलिसी बनाने में जुटा विभाग, अक्तूबर से नयी पॉलिसी होगी लागू टूर पैकेज को बढ़ाने पर भी हो रहा है विचार पटना : देश-विदेश से बिहार आये पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्यटन विभाग अब अपने होटल व रेस्टोरेंटों में खाने-पीने के दाम में कटौती करेगा. इसके लिए विभाग नये सिरे से होटल व […]
विज्ञापन
मेंटेनेंस पॉलिसी बनाने में जुटा विभाग, अक्तूबर से नयी पॉलिसी होगी लागू
टूर पैकेज को बढ़ाने पर भी हो रहा है विचार
पटना : देश-विदेश से बिहार आये पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्यटन विभाग अब अपने होटल व रेस्टोरेंटों में खाने-पीने के दाम में कटौती करेगा. इसके लिए विभाग नये सिरे से होटल व रेस्टोरेंट का दोबारा से लीज करेगा. राज्य के विभिन्न जिलों में पर्यटन विभाग के द्वारा चलाये जा रहे होटल व रेस्टोरेंट की समीक्षा की गयी है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक विभाग मेंटेनेंस पॉलिसी बना रहा है. अक्तूबर से इसके तहत काम भी शुरू हो जायेगा. दूसरी ओर विभाग ने टूर पैकेज को बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है.
नये सिरे से तय होगी रेट, मधुबनी पेंटिंग से बढ़ेगी सुंदरता
जिन होटलों को विभाग खुद चला रहा है, उन सभी आठ होटलों में पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ायी जायेंगी. वहीं, लीज पर पूर्व से दिये गये होटलों की अवधि खत्म होने के बाद नये सिरे से नयी दर तय की जायेगी. इसमें पर्यटकों के लिए दर नहीं बढ़ायी जायेगी. लेकिन, लीज लेने वाले के पैसे में हर वर्ष पांच से दस प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का प्रावधान होगा. वहीं, पर्यटन विभाग के सभी होटल और रेस्टोरेंट पर मधुबनी पेंटिंग से चित्रकारी की जायेगी.
रंग-रोगन के साथ हाइटेक होंगे रेस्टोरेंट :
विभाग की ओर से होटलों का रंग-रोगन के साथ उसे हाइटेक किया जायेगा. पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके, इसके लिए विभागीय ने प्लान तैयार किया है. पर्यटन विभाग सभी होटलों व रेस्टोरेंटों का सर्वे कर रहा है कि कहां किस तरह से काम शुरू होगा.
होटल व रेस्टोरेंटों की संख्या
पटना में आठ, नालंदा में दो, गया में सात, बांका में छह, सासाराम में चार, बक्सर में 12 सहित अन्य शामिल हैं.
पर्यटकों को सुविधाएं
पर्यटकों के सभी होटल व रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे.
साफ-सफाई व सुरक्षा की पूरी व्यवस्था.
होटल से बस और छोटी गाड़ियों की सुविधा होगी.
वाइफाइ की सुविधा सहित अन्य सुविधाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










