अर्जुन अवार्ड पाने वाले बिहार के पहले पैरा खिलाड़ी बने प्रमोद

Updated at : 19 Aug 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
अर्जुन अवार्ड पाने वाले बिहार के पहले पैरा खिलाड़ी बने प्रमोद

हाजीपुर के हैं निवासी पटना : हाजीपुर के रहनेवाले पैरा शटलर (बैडमिंटन खिलाड़ी) प्रमोद भगत को अर्जुन अवार्ड के लिए केंद्र सरकार ने चुना है. यह राज्य के पहले दिव्यांग खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस अवार्ड से नवाजा जायेगा. फिलहाल वह स्विट्जरलैंड में एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गये हुए हैं. प्रमोद ने बिहार सरकार की […]

विज्ञापन
हाजीपुर के हैं निवासी
पटना : हाजीपुर के रहनेवाले पैरा शटलर (बैडमिंटन खिलाड़ी) प्रमोद भगत को अर्जुन अवार्ड के लिए केंद्र सरकार ने चुना है. यह राज्य के पहले दिव्यांग खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस अवार्ड से नवाजा जायेगा. फिलहाल वह स्विट्जरलैंड में एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गये हुए हैं. प्रमोद ने बिहार सरकार की ओर से 31 अगस्त को दिये जानेवाले खेल सम्मान के लिए भी आवेदन किया है.
हालांकि, अब तक राज्य सरकार ने सम्मान के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची नहीं जारी की है. अर्जुन अवार्ड के लिए चुने जाने पर प्रमोद को पैरालिंपिक कमेटी ऑफ बिहार ने बधाई दी है. प्रमोद भगत को 18 अन्य खिलाड़ियों के साथ अर्जुन अवार्ड नयी दिल्ली में दिया जायेगा.
प्रमोद भगत ने जकार्ता में हुए पारा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था. इसके अलावा फाजा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. प्रमोद को राज्य नि:शक्तता आयुक्त डॉ शिवाजी कुमार, पैरालिंपिक कमेटी ऑफ बिहार के सचिव सुलेखा कुमारी, अध्यक्ष डॉ विश्वेन्द्र सिन्हा, खेल निदेशक संदीप कुमार व अन्य ने बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन