मुख्यमंत्री ने तीन किसानों को किया सम्मानित

Updated at : 15 Aug 2019 3:03 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने तीन किसानों को किया सम्मानित

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार म्यूजियम में 22 जुलाई, 2019 को मधुबनी जिले के संभावित उल्का पिंड प्राप्त करने वाले तीनों किसान राजकुमार प्रसाद, बिहारी यादव व राजकुमार खतवे को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. ज्ञातव्य है कि मधुबनी के लौकही अंचल के ग्राम महादेवा में साढ़े 13 किलो […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार म्यूजियम में 22 जुलाई, 2019 को मधुबनी जिले के संभावित उल्का पिंड प्राप्त करने वाले तीनों किसान राजकुमार प्रसाद, बिहारी यादव व राजकुमार खतवे को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. ज्ञातव्य है कि मधुबनी के लौकही अंचल के ग्राम महादेवा में साढ़े 13 किलो वजनी उल्का पिंड प्राप्त हुआ था.

इस उल्का पिंड को बिहार म्यूजियम में रखा गया है. जिसका मुख्यमंत्री ने लोगों के लिए उल्का पिंड का लोकार्पण किया और अब आमलोग भी देख पायेंगे. मुख्यमंत्री ने बिहार म्यूजियम की विभिन्न दीर्घाओं का अवलोकन किया. अवलोकन के क्रम में म्यूजियम में रखी गयी मू्त्तियां, सिक्के व अन्य सामग्रियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की, साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये.
अवसर पर सीएम के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्रा, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, कला, संस्कृति व युवा विभाग के प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार, प्रधान सचिव विज्ञान व प्रावैधिकी हरजोत कौर, सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा, सचिव अनुपम कुमार, अपर सचिव सीएम सचिवालय चंद्रशेखर सिंह, सीएम के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित बिहार संग्रहालय के अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन