पटना जंक्शन पर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Updated at : 14 Aug 2019 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जंक्शन पर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

पटना : मंगलवार को पटना जंक्शन पर जीआरपी की ओर से सघन अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. तीनों गिरफ्तार तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. निरीक्षण के दौरान वीणा सिनेमा हॉल के समीप के रहने वाले चंदन कुमार […]

विज्ञापन

पटना : मंगलवार को पटना जंक्शन पर जीआरपी की ओर से सघन अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. तीनों गिरफ्तार तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. निरीक्षण के दौरान वीणा सिनेमा हॉल के समीप के रहने वाले चंदन कुमार के बैग की तलाशी शुरू किया.

उसके बैग से 140 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद हुई. सुबह में दिल्ली से पटना होते हुए राजगीर लाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची और रेंडमली यात्रियों की जांच शुरू की गयी. इस दौरान बख्तियारपुर के रहने वाले बिट्टू कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया. बिट्टी के पास से 65 बोतल शराब मिला.
जंक्शन पर एक चोर को एक महिला का पर्स चुराते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार का नाम शंकर सिंह है, जो पश्चिम बंगाल के पुरिया जिले का है. जंक्शन जीआरपी थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि दो शराब तस्कर के साथ एक चोर गिरफ्तार किया गया.
विदेशी शराब के साथ महिला व नाबालिग धराये
पटना. गांधी मैदान थाना पुलिस ने सालिमपुर अहरा में छापेमारी कर 25 बोतल विदेशी शराब के साथ महिला संगीता देवी व एक नाबालिग को पकड़ा है.
बताया जाता है कि महिला शराब की बिक्री करती थी और नाबालिग से होम डिलिवरी कराती थी. गांधी मैदान पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया. गांधी मैदान पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन