देश को जम्मू-कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बारे में जानने का पूरा हक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक सप्ताह बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. ट्वीट कर जम्मू-कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों का बचाव किया है और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.इन दिनों वे राजनीतिक अज्ञातवास पर हैं. तेजस्वी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा […]
विज्ञापन
पटना : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक सप्ताह बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. ट्वीट कर जम्मू-कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों का बचाव किया है और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.इन दिनों वे राजनीतिक अज्ञातवास पर हैं. तेजस्वी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि सही मायने में लोकतंत्र का जश्न तभी मनाया जा सकता है, जब सरकार बिना किसी कारण के अपने ही लोगों पर पाबंदी नहीं रखे. जब अकारण ही किसी को नजरबंद किया जाये तो फिर लोकतंत्र का जश्न कैसे मनाया जा सकता है.
जम्मू-कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के नजरबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की जनता को यह जानने का हक है कि आखिरकार ये तीनों पूर्व मुख्यमंत्री कहां हैं. एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने लोकतंत्र में सिद्धांत, धर्मनिरपेक्षता व सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए राजद से जुड़ने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










