मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 को करेंगे जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत

पटना : राज्य को पर्यावरण संकट से उबारने और इस विषय पर देश में उदाहरण बनने के उद्देश्य से 15 अगस्त से जल-जीवन-हरियाली अभियान शुरू होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस अभियान को लांच करेंगे. माना जा रहा है कि ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के बाद इस अभियान को शुरू करने […]
पटना : राज्य को पर्यावरण संकट से उबारने और इस विषय पर देश में उदाहरण बनने के उद्देश्य से 15 अगस्त से जल-जीवन-हरियाली अभियान शुरू होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस अभियान को लांच करेंगे. माना जा रहा है कि ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के बाद इस अभियान को शुरू करने की घोषणा की जायेगी.
इसके तहत सरकारी कुआं, तालाब, आहर व पइन का जीर्णोद्धार किया जायेगा. 15 अगस्त से दिसंबर तक इस अभियान को युद्ध स्तर पर चलाया जायेगा. इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है. कृषि, पशु मत्स्य संसाधन, नगर विकास, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पीएचइडी, ऊर्जाऔर पंचायती राज विभाग को इसमें शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










