कॉलेज में नामांकन के नाम पर ले लिये नौ लाख, केस दायर
Updated at : 13 Aug 2019 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन के लिए बोरिंग रोड के वर्मा सेंटर में स्थित एक एजुकेशन सेंटर के लोगों द्वारा नौ लाख रुपये लिये गये. न तो नामांकन हुआ और न ही पैसे वापस किये गये. पैसे वापस करने के लिए तीन चेक दिये गये लेकिन तीनों चेक बाउंस कर गये. इसके बाद बेगूसराय […]
विज्ञापन
पटना : इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन के लिए बोरिंग रोड के वर्मा सेंटर में स्थित एक एजुकेशन सेंटर के लोगों द्वारा नौ लाख रुपये लिये गये. न तो नामांकन हुआ और न ही पैसे वापस किये गये. पैसे वापस करने के लिए तीन चेक दिये गये लेकिन तीनों चेक बाउंस कर गये. इसके बाद बेगूसराय निवासी श्वेता सिन्हा ने बेगूसराय के न्यायालय में चेक बाउंस व ठगी करने का केस दायर किया है.
इस केस में फिलहाल सुनवाई हो रही है. श्वेता सिन्हा ने बताया कि अपनी पुत्री के नामांकन के लिए अमन कुमार से संपर्क किया था. उन्होंने अभिरंजन कुमार से मुलाकात करायी. अभिरंजन कुमार ने बेटी का अंक प्रतिशत कम होने की जानकारी देते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन के लिए डीन से रेफरेंस लेटर लेने की जानकारी दी.
इसके बाद शिक्षण शुल्क व हॉस्टल चार्ज छोड़ कर डोनेशन के रूप में नौ लाख जमा करने की सहमति बनी. उन्होंने नौ लाख रुपये दो किश्तों में भुगतान कर दिया. लेकिन अभिरंजन वांछित कॉलेज में नामांकन नहीं करवा पाये. पैसे वापस करने का जब दबाव बनाया गया तो आरटीजीएस के माध्यम से 70 हजार का भुगतान किया गया और तीन चेक दिये गये. लेकिन तीनों चेक बाउंस कर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




