आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेगा चाइल्ड फ्रेंडली शौचालय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2019 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों या उसके समीप में चाइल्ड फ्रेंडली शौचालय का निर्माण दिसंबर से होगा. यह आम शौचालय से अलग होगा. इसकी बनावट इस तरह की होगी कि छोटे बच्चे आराम से इसका उपयोग कर सकें. शौचालय निर्माण के लिए समाज कल्याण विभाग तैयारी में जुट गया है. आंगनबाड़ी केंद्रों के अपने […]
विज्ञापन
पटना : बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों या उसके समीप में चाइल्ड फ्रेंडली शौचालय का निर्माण दिसंबर से होगा. यह आम शौचालय से अलग होगा. इसकी बनावट इस तरह की होगी कि छोटे बच्चे आराम से इसका उपयोग कर सकें. शौचालय निर्माण के लिए समाज कल्याण विभाग तैयारी में जुट गया है.
आंगनबाड़ी केंद्रों के अपने भवन से होगी शुरुआत : चाइल्ड फ्रेंडली शौचालय का निर्माण सबसे पहले उन भवनों में होगा, जहां समाज कल्याण का अपना भवन है. इसके बाद धीरे-धीरे अन्य सभी केंद्रों पर इसका निर्माण होगा. इसको लेकर विभागीय बैठक के बाद मंत्री के स्तर से निर्णय लिया जायेगा. अधिकारियों की बैठक अगले एक माह के भीतर हो सकती है.
ऐसा होगा चाइल्ड फ्रेंडली शौचालय
नल जल का काम पूरा होने पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालय पर कनेक्शन होगा.
इसके लिए स्थान का चयन आंगनबाड़ी केंद्र परिसर के साथ या उसके समीप में किया जायेगा, ताकि इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सके.
इसकी दिशा इस प्रकार की होगी कि इसमें पर्याप्त मात्रा में सूर्य की रोशनी और हवा आ सके.
इसमें बाहरी दरवाजे ऐसे स्थान पर लगाये जायेंगे, जिसके खुलने से शौचालय का उपयोग करने वाले बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










