भाड़ा मांगने पर महिला सिपाही ने टेंपोचालक को मारा थप्पड़
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : लोदीपुर पुलिस लाइन के सामने एक टेंपो चालक को महिला ट्रैफिक पुलिस ने थप्पड़ रसीद कर दी. चालक का इतनी ही गलती थी कि उसने महिला पुलिस से पांच रुपये भाड़ा मांग दिया. इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी तो महिला पुलिस ने चालक से कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस […]
विज्ञापन
पटना : लोदीपुर पुलिस लाइन के सामने एक टेंपो चालक को महिला ट्रैफिक पुलिस ने थप्पड़ रसीद कर दी. चालक का इतनी ही गलती थी कि उसने महिला पुलिस से पांच रुपये भाड़ा मांग दिया. इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी तो महिला पुलिस ने चालक से कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस मांगना शुरू कर दिया.
इसके बाद जबरन उसकी गाड़ी पर फिर से बैठ गयी और गांधी मैदान ट्रैफिक थाना ले आया. लोगों ने इस दौरान महिला पुलिस को समझाने की कोशिश की तो वह उनसे भी भिड़ गयी. एक मीडियाकर्मी ने भी समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा कि जो करना है वाे कर लो.
कोतवाली से पहुंची थी पुलिस लाइन
शुक्रवार को दिन में महिला पुलिसकर्मी कोतवाली के समीप से टेंपो पर बैठी और लोदीपुर पुलिस लाइन पहुंची. जहां टेंपो चालक ने भाड़ा मांगा. इस पर महिला पुलिसकर्मी आग बबूला हो गयी और चालक को थप्पड़ रसीद कर दिया. इसके साथ ही उसके गाड़ी के कागजात मांगने लगी. इतना ही नहीं चालक पर अपशब्द बोलने का भी आरोप लगाया. लोगों की भीड़ ने महिला पुलिसकर्मी को समझाने का प्रयास किया. लेकिन फिर भी वह नहीं मानी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










