ePaper

#Article370राजधानी पटना समेत बिहार के जिलों में जश्न, एक साथ मनी होली-दिवाली

Updated at : 05 Aug 2019 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
#Article370राजधानी पटना समेत बिहार के जिलों में जश्न, एक साथ मनी होली-दिवाली

पटना : जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को हटाने के मोदी सरकार के फैसले का राजधानी पटना समेत सूबे के सभी जिलों में स्वागत किया गया. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने को लेकर उत्साही कार्यकर्ताओं और लोगों ने एक साथ होली और दिवाली मनायी. राजधानी पटना में कई जगहों पर पटाखे फोड़े […]

विज्ञापन

पटना : जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को हटाने के मोदी सरकार के फैसले का राजधानी पटना समेत सूबे के सभी जिलों में स्वागत किया गया. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने को लेकर उत्साही कार्यकर्ताओं और लोगों ने एक साथ होली और दिवाली मनायी.

राजधानी पटना में कई जगहों पर पटाखे फोड़े गये. साथ ही रंग और गुलाल लगा कर एक-दूसरे को बधाई दी. कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लिये हुए थे. इन तख्तियों पर ‘एनडीए सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 56 इंच का सीना’ स्लोगन लिखे हुए थे. वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर ढोल-ताशे बजा कर अनुच्छेद 370 हटाये जाने के फैसले का स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन