पटना : आइटीआइ प्रैक्टिकल में गड़बड़ी करने वाले नपेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास शुरू नहीं करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट तलब पटना : राज्य के कुल 5726 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में उन्नयन बिहार योजना 10 अगस्त से शुरू होना है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने उन्नयन बिहार को लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से योजना की प्रगति को लेकर रिपोर्ट […]
विज्ञापन
स्मार्ट क्लास शुरू नहीं करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट तलब
पटना : राज्य के कुल 5726 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में उन्नयन बिहार योजना 10 अगस्त से शुरू होना है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने उन्नयन बिहार को लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से योजना की प्रगति को लेकर रिपोर्ट मांगी है. उन्नयन बिहार योजना को शुरू किये जाने को लेकर की गयी मॉनीटरिंग में कुछ जिलों द्वारा बताया गया कि उत्क्रमित माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ की पढ़ाई शुरू नहीं होने के कारण योजना का क्रियान्वयन करना संभव नहीं है.
परिषद ने ऐसी स्थिति में जिन स्कूलों में कक्षा नौ व दस में नामांकन शून्य रहने व अन्य कारणों से योजना शुरू नहीं होने वाले स्कूलों की सूची पांच अगस्त तक भेजने के लिए कहा है. साथ ही रोहतास, अररिया, पटना आदि जिलाें के अधिकारियों को अल्पसंख्यक उच्च विद्यालयों की सूची व अन्य विवरण भेजने को कहा है.
क्या है उन्नयन बिहार योजना : विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्कूलों में स्मार्ट कक्षा शुरू होगी. बांका की तर्ज पर स्मार्ट क्लास चलेगा.नई तकनीक का प्रयोग पढ़ाई में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










