ePaper

लालू प्रसाद के बेहद करीबी रहे अली अशरफ ने छोड़ा राजद का साथ, जदयू में हुए शामिल

Updated at : 28 Jul 2019 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद के बेहद करीबी रहे अली अशरफ ने छोड़ा राजद का साथ, जदयू में हुए शामिल

पटना : बिहारमें लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व सांसद मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का दामन थाम लिया. अली अशरफ फातमी के साथ दरभंगा जिले के कई नेताओं नेभी आज जदयू की सदस्यता ग्रहण की. फातमी दरभंगासंसदीय सीट से राजदकीओर […]

विज्ञापन

पटना : बिहारमें लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व सांसद मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का दामन थाम लिया. अली अशरफ फातमी के साथ दरभंगा जिले के कई नेताओं नेभी आज जदयू की सदस्यता ग्रहण की. फातमी दरभंगासंसदीय सीट से राजदकीओर से उम्मीदवार नहीं बनायेजाने से नाराजचलरहे थे और लोकसभा चुनाव के समय से उन्होंने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया था.

फातमी ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंहकीउपस्थितिमें पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि फातमी साहब राजद के महत्वपूर्ण नेताओं में से एक थे. उन्होंने कहा किमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से प्रभावित होकर अली अशरफ फातमी जदयू में शामिल हुए हैं. वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के कभी बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने इस मौके कहा कि मैंने मंत्री रहते बिहार और दरभंगा के लिए बहुत कुछ किया है. राजद छोड़ने के सवाल पर फातमी ने कहा कि पार्टी छोड़ना दर्द की बात होती है. लेकिन, जब सियासत में पैसा महत्वपूर्ण हो जाए तो वहां हम जैसों का रहना कठिन होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन