नयी शिक्षा नीति पर सदस्य दे सकते हैं सुझाव, अगले माह केंद्र को भेजेंगे : नीतीश कुमार

Published at :27 Jul 2019 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
नयी शिक्षा नीति पर सदस्य दे सकते हैं सुझाव, अगले माह केंद्र को भेजेंगे : नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में शून्यकाल में नयी शिक्षा नीति का विरोध कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा कि यह केंद्र का प्रस्ताव है. इस महीने के अंत तक सभी राज्यों से सुझाव मांगे गये हैं. परंतु बिहार में बाढ़ और सूखे की स्थिति के कारण इस महीने के अंत तक जवाब […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में शून्यकाल में नयी शिक्षा नीति का विरोध कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा कि यह केंद्र का प्रस्ताव है. इस महीने के अंत तक सभी राज्यों से सुझाव मांगे गये हैं. परंतु बिहार में बाढ़ और सूखे की स्थिति के कारण इस महीने के अंत तक जवाब देना संभव नहीं होगा.

इसके लिए केंद्र से समय मांगा गया है. अगले महीने केंद्र को इस मसौदे पर सुझाव भेजने की संभावना है. उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि वे नयी शिक्षा पर कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो सरकार को दे सकते हैं.

सरकार इस पर अमल कर केंद्र को देने वाले जवाब में इसे समाहित करेगी. सीएम का वक्तव्य शुरू होते ही सभी विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर बैठ गये. शून्यकाल में इस मामले को सबसे पहले भाकपा के विधायक उठाते हुए वेल में पहुंच गये और हंगामा करने लगे. इनके समर्थन में अन्य विपक्षी दलों के सदस्य भी वेल में पहुंच गये. लेकिन, सीएम का जवाब सुनने के बाद विपक्षी सदस्यों ने उन्हें धन्यवाद भी दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन