पटना एयरपोर्ट पर कट्टे के साथ धराया युवक, जा रहा था दुबई
Updated at : 26 Jul 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

खाने के सामान के साथ छिपा रखा था पटना : पटना एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E6367 से दिल्ली जा रहे एक युवक के बैग से सुरक्षा जांच के दौरान थ्री फिफ्टीन बोर का देशी कट्टा मिला. युवक का नाम मुहम्मद एजाज है और वह नवादा शहर के मुस्लिम रोड, कुरैशी मुहल्ला […]
विज्ञापन
खाने के सामान के साथ छिपा रखा था
पटना : पटना एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E6367 से दिल्ली जा रहे एक युवक के बैग से सुरक्षा जांच के दौरान थ्री फिफ्टीन बोर का देशी कट्टा मिला. युवक का नाम मुहम्मद एजाज है और वह नवादा शहर के मुस्लिम रोड, कुरैशी मुहल्ला का रहने वाला है. युवक की उम्र 31 वर्ष है और वह पहली बार विमान की यात्रा कर रहा था.
कट्टा उसके बैग में खाने पीने की चीजें यथा बिस्कुट के पैकेट, मिक्सचर आदि के बीच में सिल्वर पेपर में लपेट कर रखा हुआ था जो रजिस्टर्ड लगेज के स्कैनिंग के दौरान इंडिगो के सुरक्षाकर्मियों को दिखा और मामला सीआइएसएफ को सौंप दिया गया. युवक पहली बार विमान से जा रहा था और उसने कट्टा के अपने समान में होने की जानकारी से खुद को पूरी तरह अनभिज्ञ बताया. वह बार बार इसे किसी की साजिश बता रहा था. जहां उसने खाना खाया वहां एेसा होने पर भी उसका शक था. युवक को सीआइएसएफ ने एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया. एयरपोर्ट थाने के एसएचओ अरूण कुमार ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है.
बिना गोली का था कट्टा
युवक के देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार होने की सूचना मिलने के बाद कुछ लोगों ने उसे विमान को हाइजैक करने के प्रयास के रूप में भी देखने का प्रयास किया, लेकिन जैसे जैसे तथ्य सामने आये, चर्चा पर विराम लगता गया.
सुरक्षा जांच से जुड़े सीआइएसएफ के अधिकारी और एयरपोर्ट थाने की पुलिस दोनों ने अनुसंधान के हाइजैक वाले एंगल को तार्किक नहीं बताया, क्योंकि कट्टा युवक के पास नहीं होकर बल्कि रजिस्टर्ड बैगेज में ले जाया जा रहा था. लिहाजा यात्री के द्वारा विमान के भीतर उसका इस्तेमाल संभव नहीं था. दूसरा कट्टा बिना गोली के थी जिससे उससे कोई नुकसान पहुंचाना भी संभव नहीं था.
इलेक्ट्रिशियन का काम करने जा रहा था दुबई
युवक के पास एयर इंडिया एक्सप्रेस AI9-141 का टिकट भी बरामद हुआ है जिससे वह दिल्ली से दुबई जाने वाला था. युवक ने इलेक्ट्रिशियन का काम करने के लिए दुबई जाने की बात स्वीकारी भी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




