ePaper

बिहार में बाढ़ : अब तक 97 की मौत, तेजस्वी बोले- पीएम मोदी को राज्य का दौरा करना चाहिए

Updated at : 21 Jul 2019 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ : अब तक 97 की मौत, तेजस्वी बोले- पीएम मोदी को राज्य का दौरा करना चाहिए

रांची/पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि केंद्र को बिहार में बाढ़ और सूखे की स्थितियों को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और राज्य को दस हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करानी चाहिए. बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 97 हो […]

विज्ञापन

रांची/पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि केंद्र को बिहार में बाढ़ और सूखे की स्थितियों को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और राज्य को दस हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करानी चाहिए. बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 97 हो गयी और बाढ़ से 12 जिलों के 69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं.

तेजस्वी यादव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘बिहार बाढ़ और सूखे दोनों स्थितियों की चपेट में है. केंद्र को इन स्थितियों को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और राज्य को 10,000 करोड़ रुपये दिये जाने चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य का दौरा करना चाहिए.’ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राजद के वरिष्ठ नेताओं शिवानंद तिवारी और रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात की. लालू प्रसाद चारा घोटालों के कई मामलों में सजा काट रहे हैं और वर्तमान में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बिहार में बाढ़से मरनेवालों की संख्या 97 हुई
पटना : बिहार में बाढ़ से शनिवार को पांच और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 97 पर पहुंच गयी है. राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी. मधुबनी जिले में और चार लोगों की मौत हुई है, जिससे जिले में हताहतों की संख्या 18 हो गयी है, जबकि एक मौत दरभंगा में हुई है, जहां जलप्रलय में कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है.

आपदा प्रबंधन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सीतामढ़ी सबसे ज्यादा प्रभावित जिला रहा, जहां अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को जिले में राहत और पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने के लिए सीतामढ़ी का दौरा किया. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार के कुल 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन