ePaper

पटना : अगले माह से बीएसआरटीसी चलायेगा चार एसी बसें

Updated at : 21 Jul 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अगले माह से बीएसआरटीसी चलायेगा चार एसी बसें

पटना : बीएसआरटीसी नगर सेवा में अगले माह से एसी बसें भी चलायेगी. इसके लिए टेंडर निकल चुका है, जो इसी महीने पूरा कर लिया जायेगा. अगले माह के मध्य तक एसी बसों के पटना पहुंचने की संभावना है. पहले चरण में चार एसी बसों का परिचालन होगा. इसके लिए मार्ग का चयन अभी नहीं […]

विज्ञापन
पटना : बीएसआरटीसी नगर सेवा में अगले माह से एसी बसें भी चलायेगी. इसके लिए टेंडर निकल चुका है, जो इसी महीने पूरा कर लिया जायेगा.
अगले माह के मध्य तक एसी बसों के पटना पहुंचने की संभावना है. पहले चरण में चार एसी बसों का परिचालन होगा. इसके लिए मार्ग का चयन अभी नहीं हुआ है, हालांकि यह तय है कि नये मार्ग का सृजन कर उन पर चलाने की बजाय इन्हें वर्तमान में परिचालित होने वाले मार्गों पर ही चलाया जायेगा. यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मार्ग का चयन होगा. एयरपोर्ट वाले मार्ग में पहले चरण में इसके परिचालन की संभावना है, क्योंकि लंबे समय से हवाई यात्री इसकी मांग कर रहे हैं.
10 नॉन एसी बसों की खरीद का टेंडर पूरा : 10 नॉन एसी बसों की खरीद का टेंडर पूरा हो गया है और जल्द अापूर्ति कर दी जायेगी. माह अंत तक बसों के आने और बीएसआरटीसी के नगर सेवा के बेड़े में शामिल होने की संभावना है.
अगले माह से सीएनजी बसें भी : 10 सीएनजी बसों की खरीद का टेंडर भी निकला हुआ है और इसकी प्रक्रिया जल्द पूरी होने वाली है. अगले महीने के पहले सप्ताह तक इनकी आपूर्ति कर दी जायेगी और मध्य तक इनका परिचालन शुरू हो जायेगा. इससे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने और हरित पटना अभियान को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.
पटना जंक्शन पर लगेगा बड़ा एलइडी स्क्रीन
दानापुर रेलमंडल क्षेत्र के पटना जंक्शन पर बड़ा एलइडी टीवी स्क्रीन लगाया जा रहा है. यह टीवी स्क्रीन 44 गुणा 12 फिट का होगा. इस स्क्रीन के आधे हिस्सा में न्यूज चैनल प्रदर्शित किया जायेगा. वहीं, आधे स्क्रीन पर जंक्शन आने-जाने वाली ट्रेनों की अपडेट जानकारी प्रदर्शित की जायेगी, ताकि जंक्शन पहुंचने वाले यात्रियों को इंटरटेनमेंट के साथ साथ ट्रेनों की अपडेट जानकारी मिल सके. मंडल रेल अधिकारी ने बताया कि एलइडी लगाने का काम अगस्त माह तक पूरा कर लिया जायेगा.
गौरतलब है कि पटना जंक्शन पर बड़ा एलइडी स्क्रीन लगने के बाद रेलमंडल के और स्टेशनों पर एलइडी स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसमें बक्सर, आरा, दानापुर, राजेंद्र नगर, पटना साहिब और पाटलिपुत्र जंक्शन शामिल है. इन स्टेशनों के पॉटिको में 22 गुणा 12 फिट का एलइडी स्क्रीन लगाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन