पटना : इंटर वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 25 तक बढ़ी
Updated at : 21 Jul 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने करने की तिथि 25 जुलाई तक बढ़ा दी है. इसके लिए विलंब शुल्क 100 रुपये है. इससे पहले परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय थी. बिहार […]
विज्ञापन
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2020 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने करने की तिथि 25 जुलाई तक बढ़ा दी है.
इसके लिए विलंब शुल्क 100 रुपये है. इससे पहले परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय थी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से 27 जुलाई तक जमा किये जा सकते हैं. इसके अलावा शिक्षण संस्थानों के ऐसे प्रधान, जिन्होंने विद्यार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 20 जुलाई तक भर दिये हैं, लेकिन वे किसी कारणवश परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर सके हैं, तो वे भी बिना विलंब शुल्क के साथ 25 जुलाई तक शुल्क जमा कर सकते हैं.
कोटि के हिसाब से निर्धारित परीक्षा एवं अन्य शुल्क (विलंब शुल्क के साथ)
नियमित/स्वतंत्र परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा एवं अन्य शुल्क : 1320 रुपये
समुन्नत एवं क्वालिफाइंग परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा एवं अन्य शुल्क (अनुमति शुल्क सहित) : 1620 रुपये
व्यावसायिक पाठ्यक्रम के नियमित कोटि के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा एवं अन्य शुल्क (व्यावहारिक परीक्षा शुल्क सहित) : 1670 रुपये व्यावसायिक पाठ्यक्रम के समुन्नत कोटि के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा एवं अन्य शुल्क (अनुमति शुल्क एवं व्यावहारिक परीक्षा शुल्क) : 1970 रुपये व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पूर्ववर्ती/अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा एवं अन्य शुल्क (व्यावहारिक परीक्षा शुल्क सहित) : 1370 रुपये( औपबंधिक प्रमाणपत्र एवं प्रव्रजन प्रमाणपत्र शुल्क देय नहीं है.)
पूर्ववर्ती अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) के लिए परीक्षा एवं अन्य शुल्क : 1020 रुपये (औपबंधिक प्रमाणपत्र एवं प्रव्रजन प्रमाणपत्र शुल्क देय नहीं है.)
इंटर परीक्षा, 2019 में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के 2020 में कंपार्टमेंटल के लिए परीक्षा एवं अन्य शुल्क : 908 रुपये (इस कोटि में औपबंधिक प्रमाणपत्र एवं प्रव्रजन प्रमाणपत्र शुल्क देय नहीं है.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




