बैंक प्रबंधक से बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट
Updated at : 20 Jul 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र में नंदलाल छपरा के पास एनएच पर गुरुवार की रात बदमाशों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कार्यरत शाखा प्रबंधक नृपेंद्र कुमार के साथ लूटपाट की . पीड़ित ने बताया कि वे भूतनाथ रोड में रहने वाली सहकर्मी के घर से जन्मदिन की पार्टी मना कर अपने घर हनुमान नगर […]
विज्ञापन
पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र में नंदलाल छपरा के पास एनएच पर गुरुवार की रात बदमाशों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कार्यरत शाखा प्रबंधक नृपेंद्र कुमार के साथ लूटपाट की . पीड़ित ने बताया कि वे भूतनाथ रोड में रहने वाली सहकर्मी के घर से जन्मदिन की पार्टी मना कर अपने घर हनुमान नगर स्थित एमआइजी आ रहे थे.
इसी दरम्यान नंदलाल छपरा के पास दो बाइकों पर सवार होकर चार की संख्या में अपराधी पहुंचे. इसके बाद पिस्तौल का भय दिखा कर गले में पड़े 20 ग्राम के सोने की चेन, जो लगभग 60 हजार रुपये के थे.
इसके साथ लगभग 68 हजार रुपये का मोबाइल, 21 हजार की घड़ी के साथ पर्स जिसमें छह हजार रुपये थे के साथ पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व एटीएम समेत अन्य सामान छीन लिये,जो लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक के थे. इतना ही नहीं भागने के दरम्यान बदमाशों ने बाइक की चाबी भी छीन ली.
विरोध करने पर मारपीट की. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस कांड संख्या 657/19 दर्ज कर मामले में जांच -पड़ताल आरंभ की है. पीड़ित ने बताया कि घटना को अंजाम देने के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस की गश्ती गाड़ी को भी इसकी सूचना दी. पुलिस का कहना है कि आसपास में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




