बिहार में बाढ़ से 78 लोगों की मौत, 45 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित

पटना : बिहार के 12 जिलों में आयी बाढ़ से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 45 लाख 40 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, […]
पटना : बिहार के 12 जिलों में आयी बाढ़ से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 45 लाख 40 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अब तक 78 लोगों की मौत हुई है. जबकि, 45 लाख 40 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है.
बिहार में बाढ़ से अब तक 78 लोगों की मौत हुई है जिसमें सीतामढ़ी में 18, मधुबनी में 14, अररिया में 12, शिवहर एवं दरभंगा 9-9, पूर्णिया में 7, किशनगंज में 4 और सुपौल में 3 मौतें हुई हैं. बाढ़ प्रभावित इन 12 जिलों में कुल 130 राहत शिविर चलाये जा रहे हैं जहां एक लाख 13 हजार से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं और उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 1119 सामुदायिक रसोई चलायी जा रही है.
राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमें तैनात की गयी हैं तथा 125 मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है. केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार की कई नदियां गंडक, बूढी गंडक, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी विभिन्न स्थानों पर आज सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं. भारत मौसम विभाग के अनुसार, बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह तक हल्की बारिश की संभावना जताई गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










