पटना : तेजस्वी को यह मालूम नहीं कि कौन सा इलाका बाढ़ से पीड़ित : संजय सिंह

Updated at : 15 Jul 2019 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तेजस्वी को यह मालूम नहीं कि कौन सा इलाका बाढ़ से पीड़ित : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे अप्रवासी हो गये हैं. बिहार के नेता विरोधी दल की कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन राज्य में रहते नहीं हैं. उनको तो केवल ट्वीट कर के राजनीति करना आता है. वे निचले स्तर की राजनीति करते […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे अप्रवासी हो गये हैं. बिहार के नेता विरोधी दल की कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन राज्य में रहते नहीं हैं. उनको तो केवल ट्वीट कर के राजनीति करना आता है. वे निचले स्तर की राजनीति करते हैं.
दूसरे से सवाल करने से पहले कभी उन्हें अपने गिरेबान में भी देख लेना चाहिए, इससे हकीकत मालूम हो जायेगी. वहीं सीएम नीतीश कुमार बाढ़ जैसी आपदा से निबटने के लिए रणनीति बनाकर काम कर रहे हैं. प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ उन्होंने बाढ़ का निरीक्षण भी किया है.
तेजस्वी यदि बिहार में रहकर यहां की बात करते तो अच्छा लगता. लेकिन, वे तो अप्रवासी की तरह थोड़े दिन आते हैं और फिर गायब हो जाते हैं. उनकी इसी आदत को देखकर जनता ने उनकी पार्टी को लोकसभा से गायब कर दिया. तेजस्वी को तो ठीक से यह भी मालूम नहीं होगा कि बिहार के किस जिले का कौन-सा हिस्सा बाढ़ से पीड़ित है. केवल बैठे-बैठे बयानबाजी कर देते हैं. वे आज तक मुजफ्फरपुर नहीं गये और वहां के पीड़ित परिवारों से भी नहीं मिले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन