पटना : सारथी जागरूकता रथ को मंत्री ने किया रवाना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जनसंख्या नियंत्रण व जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर राज्य में 11-24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवारा मनाया जायेगा. इसके सफल संचालन को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राज्य स्वास्थ्य समिति से परिवार नियोजन जागरूकता के लिए ‘सारथी जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. सारथी वाहन के जरिये पटना […]
विज्ञापन
पटना : जनसंख्या नियंत्रण व जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर राज्य में 11-24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवारा मनाया जायेगा. इसके सफल संचालन को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राज्य स्वास्थ्य समिति से परिवार नियोजन जागरूकता के लिए ‘सारथी जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
सारथी वाहन के जरिये पटना जिले को छोड़कर राज्य के अन्य 37 जिलों में घूम-घूम कर परिवार नियोजन कार्यक्रम के उद्देश्य, लाभ व परिवार नियोजन सेवा के अंतर्गत दी जाने वाली विभिन्न उपायों की जानकारी दी जायेगी. पखवारा के दौरान सारथी जागरूकता रथ के माध्यम से फिल्म के साथ बैनर के माध्यम से स्वस्थ मां व सेहतमंद बच्चे के लिए सही उम्र में शादी, पहला बच्चा शादी के दो साल बाद, दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतर व बच्चे दो ही अच्छे विषय पर परामर्श दिया जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










