ePaper

पटना : दस लाख लाभुकों के आवास की स्वीकृति

Updated at : 09 Jul 2019 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : दस लाख लाभुकों के आवास की स्वीकृति

पटना : सोमवार को विधान परिषद में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2019-20 में 10 लाख 46 हजार 94 लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी गयी है. नौ लाख 74 हजार 671 लाभार्थियों को पहली किस्त, सात लाख 63 हजार 178 लाभार्थियों को दूसरी किस्त की […]

विज्ञापन
पटना : सोमवार को विधान परिषद में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2019-20 में 10 लाख 46 हजार 94 लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी गयी है. नौ लाख 74 हजार 671 लाभार्थियों को पहली किस्त, सात लाख 63 हजार 178 लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि व पांच लाख 75 हजार 37 आवासों को पूरा कराया गया है.
लोकसभा चुनाव के बावजूद 34 हजार 13 आवासों की स्वीकृति, 39 हजार 399 को पहली किस्त, 77 हजार 902 को दूसरी किस्त की राशि व एक लाख 15 हजार 813 को तीसरी किस्त का भुगतान किया गया. एक लाख 33 हजार 48 आवासों को पूर्ण कराया गया है. मनरेगा योजना में मई 2019 तक चार करोड़ 33 लाख मानव दिवस सृजित किये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन