ePaper

पटना : स्कूल बदलना हो तो 16 जुलाई तक करें आवेदन

Updated at : 09 Jul 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : स्कूल बदलना हो तो 16 जुलाई तक करें आवेदन

विद्यार्थियों को स्कूल के जरिये सीबीएसइ के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजना होगा आवेदन पटना : 10वीं और 12वीं के बच्चों का किसी दूसरे सीबीएसइ या किसी अन्य स्कूल में एडमिशन पाने के लिए सख्त प्रक्रियाओं से गुजरना होगा. अभिभावकों को इसकी ठोस वजह बतानी होगी. सीबीएसइ ने किसी स्कूल से 9वीं और 11वीं पढ़ने के […]

विज्ञापन
विद्यार्थियों को स्कूल के जरिये सीबीएसइ के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजना होगा आवेदन
पटना : 10वीं और 12वीं के बच्चों का किसी दूसरे सीबीएसइ या किसी अन्य स्कूल में एडमिशन पाने के लिए सख्त प्रक्रियाओं से गुजरना होगा. अभिभावकों को इसकी ठोस वजह बतानी होगी. सीबीएसइ ने किसी स्कूल से 9वीं और 11वीं पढ़ने के बाद किसी और स्कूल से 10वीं और 12वीं करने का इरादा रखने वाले छात्रों के लिए गाइड लाइन जारी की है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गयी है. इससे पहले के सालों में 31 अगस्त तक आवेदन लिये जाते थे.
सीबीएसइ सर्कुलर में स्कूल बदलने के लिए कई श्रेणियां तय की गयी हैं. हालांकि, स्कूल बदलने की वजह पर बोर्ड का विशेष ध्यान रहेगा.
इस बार स्कूल बदलने की वाजिब वजह नहीं बता पाने पर स्कूल बदलने में कठिनाई आना तय है. बोर्ड ने स्कूलों को हिदायत दी है कि वह निर्धारित समय सीमा 16 जुलाई तक हर हाल में आवेदन भेज दे. स्कूल बदलने के लिए विद्यार्थी को स्कूल के जरिये आवेदन करना होगा. सामान्य तौर पर स्कूल बदलने की वजहों में
अभिभावक का स्थानांतरण, परिवार का कहीं और शिफ्ट होना, छात्रावास से दूसरी जगह जाना, बेहतर शिक्षा
के अवसर के लिए, फेल हो जाने
पर, स्कूल और आवास के बीच
अधिक दूरी होने की वजह और चिकित्सीय जरूरतें भी मुख्य वजह बतायी जाती हैं.
कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जो जरूरी होंगे
– अभिभावकों के ट्रांसफर होने पर छात्र के पिछली कक्षा की नामांकन संख्या, रिपोर्ट कार्ड और उनका ट्रांसफर आर्डर
– स्थान बदलने पर आवास प्रमाणपत्र या रेंट एग्रीमेंट में से कोई एक
– हॉस्टल में शिफ्ट होने पर फीस का प्रमाण दिखाना पड़ सकता है.
बोर्ड के सर्कुलर में सारे नियम कायदे
बोर्ड के सर्कुलर में सारे नियम कायदे दिये हुए हैं. बच्चों को चाहिए कि वह स्कूल बदलने का आग्रह स्कूल के जरिये निर्धारित समय सीमा में भेज दें. इसके लिए समय सीमा 16 जुलाई तय की गयी है.
जगदीश बर्मन, क्षेत्रीय अफसर, रीजनल कार्यालय पटना, सीबीएसइ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन