पटना : एनएच की 508 किमी सड़कें सिंगल लेन की, होंगी चौड़ी

Updated at : 08 Jul 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एनएच की 508 किमी सड़कें सिंगल लेन की, होंगी चौड़ी

कुल एक तिहाई सड़कों का यही हाल पटना : राज्य में करीब एक तिहाई सड़कें सिंगल लेन की हैं. यहां नेशनल हाइवे (एनएच), स्टेट हाइवे (एसएच) और मुख्य जिला सड़कों की कुल लंबाई करीब 21 हजार 719 किमी हैं. इनमें करीब सात हजार 966 किमी सड़कें सिंगल लेन की हैं. वहीं, राज्य में नेशनल हाइवे […]

विज्ञापन
कुल एक तिहाई सड़कों का यही हाल
पटना : राज्य में करीब एक तिहाई सड़कें सिंगल लेन की हैं. यहां नेशनल हाइवे (एनएच), स्टेट हाइवे (एसएच) और मुख्य जिला सड़कों की कुल लंबाई करीब 21 हजार 719 किमी हैं. इनमें करीब सात हजार 966 किमी सड़कें सिंगल लेन की हैं.
वहीं, राज्य में नेशनल हाइवे (एनएच) की लंबाई करीब चार हजार 917 किमी हैं. इसमें से करीब पांच सौ आठ किमी एनएच सिंगल लेन की है. इनमें से अधिकतर सड़क रोहतास (एनएच दो सी), वीरपुर से बिहपुर (एनएच 106), वाल्मीकिनगर, झंझारपुर और जमुई जिले में भीमबांध जंगल इलाके में हैं. पथ निर्माण विभाग के सूत्रों का कहना है कि स्टेट हाइवे (एसएच) करीब चार हजार पांच किमी और मुख्य जिला सड़कें 12 हजार 797 किमी हैं.
राज्य के किसी भी हिस्से से छह घंटे में पटना पहुंचने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिया लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है. वहीं अब पांच घंटे में राज्य के किसी भी हिस्से से पटना पहुंचने के नये लक्ष्य पर काम हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन