पटना : एके-47 मामले में दो पर आरोपपत्र दाखिल

Updated at : 04 Jul 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एके-47 मामले में दो पर आरोपपत्र दाखिल

पटना : एनआइए की विशेष टीम ने बुधवार को एके 47 राइफल को चुरा कर तस्करी करने के मामले में दो के खिलाफ आरोपपत्र बुधवार को दाखिल कर दिया. उक्त आरोपपत्र एनआइए के विशेष जज अजीत कुमार सिन्हा की अदालत में अभियुक्त रोहतास निवसी बजरंग शंकर व मुंगेर निवासी मनोज सिंह के खिलाफ दाखिल किया. […]

विज्ञापन
पटना : एनआइए की विशेष टीम ने बुधवार को एके 47 राइफल को चुरा कर तस्करी करने के मामले में दो के खिलाफ आरोपपत्र बुधवार को दाखिल कर दिया. उक्त आरोपपत्र एनआइए के विशेष जज अजीत कुमार सिन्हा की अदालत में अभियुक्त रोहतास निवसी बजरंग शंकर व मुंगेर निवासी मनोज सिंह के खिलाफ दाखिल किया.
उक्त मामले में एनआइए ने अब तक तीन आरोप पत्र के माध्यम से कुल 11 व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया है. उक्त मामले का खुलासा तब हुआ था जब अभियुक्त व आयुध कारखाना जबलपुर के सुरक्षाकर्मी पुरुषोत्तम लाल रजक को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद यह जानकारी सामने आयी थी कि आयुध कारखाना से 21 एके 47 राइफल की चोरी कर मुंगेर में विभिन्न स्थानों पर कुख्यात अपराधियों व माओवादियों को सप्लाइ की गयी थी.
इसी मामले में एनआइए ने पूर्व विधायक हुलास पांडे के 12 ठिकानों पर छापेमारी कर काफी दस्तावेज व आर्म्स की बरामदगी की थी. उक्त मामले में एनआइए अभी अनुसंधान कर रही है. इधर, आरोपित दोनों अभियुक्तों को एनआइए ने विशेष अदालत में पेश किया. इस मामले में 15 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन