विधानमंडल का मॉनसून सत्र : राबड़ी और तेज प्रताप पहुंचे सदन, बोलीं राबड़ी..., बीजेपी नेता ने कसा तंज, कहा...

Updated at : 28 Jun 2019 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
विधानमंडल का मॉनसून सत्र : राबड़ी और तेज प्रताप पहुंचे सदन, बोलीं राबड़ी..., बीजेपी नेता ने कसा तंज, कहा...

पटना : बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया. सत्र में भाग लेने के लिए बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल व राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी सदन पहुंची थी. उनके साथ उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे. वहीं, सबकी निगाहें बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया. सत्र में भाग लेने के लिए बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल व राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी सदन पहुंची थी. उनके साथ उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे. वहीं, सबकी निगाहें बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव पर थी.

वहीं, सदन की कार्यवाही के दौरान तेजस्वी यादव सदन में नहीं दिखे. तेजस्वी यादव सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए आते हैं या नहीं, सबकी नजरें उन पर टिकीं हैं. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के बाद से तेजस्वी यादव कहां गये हैं, किसी को पता नहीं है. सोशल मीडिया पर भी वह फिलहाल सक्रिय नहीं हैं.

विधानमंडल की कार्यवाही में भाग लेने के लिए सदन पहुंची बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने कहा है कि ‘तेजस्वी जी’ जल्द ही आयेंगे. वह किसी काम में व्यस्त हैं. वह बेकार नहीं बैठे हैं. वहीं, आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि आज तेजस्वी आयेंगे या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन, वह मॉनसून सत्र में जरूर शामिल होंगे.

बीजेपी नेता ने कसा तंज, कहा…

तेजस्वी यादव के सदन नहीं पहुंचने पर बीजेपी नेता ने तंज कसा है. उन्होंने कहा है किलोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही नेता प्रतिपक्ष गायब हैं. वह कहां है? इसकी जानकारी उनकी पार्टी नेताओं को भी नहीं है. बीजेपी के बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ने कहा है कि तेजस्वी की तलाश के लिए प्राथमिकी दर्ज कराने की जरूरत है. पुलिस ही उनका पता लगा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन