गांवों काे नहीं मिला कोड, आवेदन हुए रद्द

पटना : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लोकल गर्वनेंस डायरेक्टरी में गांवों का कोड (एलजी कोड) नहीं मिलने से किसानों को आवेदन करने में परेशानी हो रही है. बड़ी संख्या में किसानों का आवेदन रद्दे हो गये हैं.बताया जा रहा है कि एलजी कोड के अभाव में हजारों गांवों के किसान आवेदन नहीं कर […]
पटना : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लोकल गर्वनेंस डायरेक्टरी में गांवों का कोड (एलजी कोड) नहीं मिलने से किसानों को आवेदन करने में परेशानी हो रही है. बड़ी संख्या में किसानों का आवेदन रद्दे हो गये हैं.बताया जा रहा है कि एलजी कोड के अभाव में हजारों गांवों के किसान आवेदन नहीं कर पा रहे हैं.
इसके चलते आवेदन की गति धीमी है. इधर, कृषि विभाग ने इस परेशानी को दूर करने के लिए पंचायती राज विभाग को पत्र भेजा है. पंचायती राज विभाग जिला, प्रखंड, पंचायत और गांवों का एक कोड तय करता है. विभाग इसे समय- समय पर अपडेट करता है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन के समय गांव का नंबर देना होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










