पटना : चाचा ने की बेटी से छेड़खानी, बदनामी के डर से पिता ने खाया जहर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाने के लिए जैसे ही मां घर से निकली कि उधर पिता ने बदनामी के डर से जहर खा लिया. यह मामला वैशाली के गोविंदपुर बेला गांव का है. दिल्ली में रह रही नाबालिग अपने माता-पिता के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने अपने घर आयी थी. कुछ […]
विज्ञापन
पटना : बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाने के लिए जैसे ही मां घर से निकली कि उधर पिता ने बदनामी के डर से जहर खा लिया. यह मामला वैशाली के गोविंदपुर बेला गांव का है. दिल्ली में रह रही नाबालिग अपने माता-पिता के साथ गर्मी की छुट्टी मनाने अपने घर आयी थी. कुछ दिन रह कर मां बेटी को छोड़ कर दिल्ली चली गयी. इसी दौरान चचेरे चाचा ने उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने का प्रयास किया.
जब उसने इस घटना के बारे में परिवार को बताया तो किसी को यकीन नहीं हुआ. उसकी नानी को जब यह बात पता चली तो उसने फौरन बेटी को फोन किया और शिकायत करने की बात कही. जैसे ही बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाने मां पुलिस प्रशासन और महिला आयोग पहुंची तो पिता ने इज्जत जाने के डर से जहर खा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










