ePaper

राजद नेता रघुवंश प्रसाद से अचानक मिलने पहुंचे जदयू नेता नरेंद्र सिंह, सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म

Updated at : 23 Jun 2019 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
राजद नेता रघुवंश प्रसाद से अचानक मिलने पहुंचे जदयू नेता नरेंद्र सिंह, सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म

पटना : राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह से रविवार को जदयू के नेता नरेंद्र सिंह अचानक मुलाकात करने पहुंचे. जिसको लेकरबिहारके सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. बताया जा रहा है कि बिहार के इन दोनों प्रमुख नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान राजनीति बातें हुई. वहीं,एक स्थानीय समाचार चैनल से […]

विज्ञापन

पटना : राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह से रविवार को जदयू के नेता नरेंद्र सिंह अचानक मुलाकात करने पहुंचे. जिसको लेकरबिहारके सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. बताया जा रहा है कि बिहार के इन दोनों प्रमुख नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान राजनीति बातें हुई. वहीं,एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत में नरेंद्र सिंह ने कहा, इस मुलाकात को लेकर वे जल्द खुलासा करेंगे.

गौर हो कि कई बार विधानसभा के सदस्य रहे नरेंद्र सिंह नीतीश सरकार में मंत्री भी रह चुके है. जानकारी के मुताबिक पटना में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह से मुलाकात करनेआज उनके आवास पर जदयू नेता और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह खुद पहुंचे थे. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बात हुई. हालांकि, दोनों नेताओं ने इसे औपचारिक मुलाकात करार दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन