पटना :10 जिलों में सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 459 करोड़ : नंद किशोर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 8:23 AM

विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार ने प्रदेश के दस जिलों जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, समस्तीपुर, सारण, पूर्णिया, बांका, दरभंगा, सहरसा व मुंगेर की सड़कों की रखरखाव के लिए साढ़े चार अरब मंजूर किया है. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने इसकी जानकारी दी. इसमें सीमांचल, मिथिलांचल व मगध में 154 किमी की लंबाई में सड़कों का […]

विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने प्रदेश के दस जिलों जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, समस्तीपुर, सारण, पूर्णिया, बांका, दरभंगा, सहरसा व मुंगेर की सड़कों की रखरखाव के लिए साढ़े चार अरब मंजूर किया है. पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने इसकी जानकारी दी. इसमें सीमांचल, मिथिलांचल व मगध में 154 किमी की लंबाई में सड़कों का विकास किया जायेगा.
चार जिलों में पांच स्थानों पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण की भी मंजूरी मिली है. स्वीकृत योजनाओं को नौ से 30 माह के भीतर पूरा करना है. वहीं, श्रावणी मेला के मद्देनजर सुल्तानगंज से दुम्मा तक कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का काम 35 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया है. नंद किशोर यादव ने कहा कि इसमें औरंगाबाद की चार योजनाओं के लिए 53 करोड़ की मंजूरी दी गयी है.
पांच आरसीसी पुल बनेंगे
पांच उच्चस्तरीय आरसीसी पुल में औरगाबाद में चतरा मोड़ से हरियागंज के बीच आरसीसी पुल के लिए तीन करोड़ 46 लाख, गया जिले में बकरोर से सैदपुर के बीच 12 करोड़ दो लाख, पूर्णिया में बेलगाछी रोड से चांदपुर के बीच तीन करोड़ 20 लाख, दरभंगा में पाली गनौन अंसी बंगरहट्टा रोड के तीसरे किमी में पुल के लिए तीन करोड़ 49 लाख व इसी मार्ग के 8वें किमी में इसी प्रकार के पुल निर्माण के लिए चार करोड़ 31 लाख की मंजूरी दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन