पटना : रामविलास का नामांकन मुख्यमंत्री रहे मौजूद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय खाद्य व आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को बिहार कोटे से खाली हुई राज्यसभा की सीट के लिए नामांकन किया. विधानसभा में दोपहर करीब डेढ़ बजे रामविलास पासवान पहुंचे और सीधे मुख्यमंत्री के चैंबर में पहुंचे. उनके साथ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे. यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय खाद्य व आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को बिहार कोटे से खाली हुई राज्यसभा की सीट के लिए नामांकन किया. विधानसभा में दोपहर करीब डेढ़ बजे रामविलास पासवान पहुंचे और सीधे मुख्यमंत्री के चैंबर में पहुंचे. उनके साथ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे. यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य के कई कैबिनेट रैंक के मंत्री पहले से ही मौजूद थे.
सभी ने उनका अभिवादन किया. रामविलास पासवान ने नीतीश कुमार से गले मिलकर अभिवादन किया. उसके बाद नामांकन से जुड़ी तमाम औपचारिकता पूरी की. 25 जून तक नामांकन का अंतिम दिन है. 26 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 जून तक नाम वापसी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










