ePaper

पटना : व्यवसायी से 1.30 लाख व स्कूटी लूटी

Updated at : 20 Jun 2019 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : व्यवसायी से 1.30 लाख व स्कूटी लूटी

सचिवालय थाने के आर ब्लॉक के समीप की घटना पटना : सचिवालय थाने के आर ब्लॉक के समीप अपराधियों ने सरसों तेल कारोबारी मुकेश कुमार को पिस्टल दिखा कर स्कूटी व 1.30 लाख नकद लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अपनी गाड़ी व कारोबारी की स्कूटी पर सवार होकर निकल गये. बताया […]

विज्ञापन
सचिवालय थाने के आर ब्लॉक के समीप की घटना
पटना : सचिवालय थाने के आर ब्लॉक के समीप अपराधियों ने सरसों तेल कारोबारी मुकेश कुमार को पिस्टल दिखा कर स्कूटी व 1.30 लाख नकद लूट लिये.
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अपनी गाड़ी व कारोबारी की स्कूटी पर सवार होकर निकल गये. बताया जाता है कि चार की संख्या में रहे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. संभवत: वे चारों काफी देर से कारोबारी के पीछे लगे थे और फिर जगह देख कर घटना को अंजाम दे दिया. कारोबारी के अनुसार सभी अपराधियों के पास हथियार था.
इधर, घटना के बाद सचिवालय डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर व सचिवालय थाने की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. इस दौरान आर ब्लॉक पर लगे सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज में अपराधियों की तस्वीर सामने आयी हैं. खास बात यह है कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी भी है. लेकिन, फिर भी अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया.
दो बाइकों पर सवार थे चार अपराधी
बुद्धा कॉलोनी के दुजरा पहलवान घाट निवासी व सरसों तेल के कारोबारी मुकेश कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ स्कूटी से मीठापुर इलाके से पैसे का तकादा कर आर ब्लॉक पहुंचे थे. उन्होंने तकादा के बाद मिले 1.30 लाख से भरे बैग को स्कूटी की डिक्की में डाल रखा था.
इसके बाद वे लोग आर ब्लॉक से दीघा जाने वाले रोड में आगे बढ़ने लगे. इसी बीच दो बाइक पर सवार चार की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और ओवरटेक कर मुकेश कुमार को स्कूटी रोकने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद दो अपराधियों नेे पिस्तौल के बल पर स्कूटी लूट ली.
पैसे होने की थी जानकारी
जिस तरह से घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है, उससे यह स्पष्ट है कि उन लोगों को स्कूटी की डिक्की में पैसे होने की जानकारी पहले से थी. लूटपाट के दौरान आमतौर पर बाइक या स्कूटी को अपराधी अपने साथ नहीं ले जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन