पटना : सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है बीज टीकाकरण अभियान : डॉ प्रेम कुमार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा है कि राज्य के सभी प्रखंडों में बीज टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसका मकसद पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखना और वातावरण की सुरक्षा के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में पौधों को कीटों व बीमारियों से सुरक्षा देना है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत खरीफ फसलों […]
विज्ञापन
पटना : कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा है कि राज्य के सभी प्रखंडों में बीज टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसका मकसद पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखना और वातावरण की सुरक्षा के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में पौधों को कीटों व बीमारियों से सुरक्षा देना है.
इस कार्यक्रम के अंतर्गत खरीफ फसलों के बीजोपचार के लिए आवश्यक रसायनों और जैव कीटनाशियों पर 90 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जा रहा है. बीजोपचार से फसलों के उत्पादन और किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी. अभियान के तहत प्रत्येक वाहन पर एक तकनीकी पदाधिकारी व चयनित कीटनाशक प्रतिष्ठान के एक प्रतिनिधि बीजोपचार रसायन, जैव कीटनाशक और फेरोमेन ट्रैप के साथ रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










