पटना : कल तक जमीन को करें चिह्नित
Updated at : 19 Jun 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

25 थानों के पास नहीं है अपनी जमीन, दिये गये निर्देश मंगलवार को डीएम कुमार रवि ने की बैठक पटना : जिले के 25 थानों के लिए दो दिन के भीतर जमीन चिह्नित करनी होगी. इसके लिए सरकारी भूमि को स्थानांतरित करने का काम किया जायेगा. अगर, कहीं सरकारी जमीन नहीं है, तो वहां की […]
विज्ञापन
25 थानों के पास नहीं है अपनी जमीन, दिये गये निर्देश
मंगलवार को डीएम कुमार रवि ने की बैठक
पटना : जिले के 25 थानों के लिए दो दिन के भीतर जमीन चिह्नित करनी होगी. इसके लिए सरकारी भूमि को स्थानांतरित करने का काम किया जायेगा. अगर, कहीं सरकारी जमीन नहीं है, तो वहां की रैयती जमीन लेने के भी निर्देश हैं. इसको लेकर मंगलवार को डीएम कुमार रवि ने सभी अंचलाधिकारियों व भूमि उप समाहर्ता व अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तत्काल भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव देने के निर्देश दिये.
डीएम ने कहा कि जिले में कुल 76 थानों में 25 थानों के पास जमीन नहीं है. रैयती जमीन लेने के लिए ग्रामीणों से सीओ व थानाध्यक्षों को सहमति लेनी होगी. प्राइवेट जमीन लेने के लिए सीओ को इसका प्रमाणपत्र भी देना होगा कि वहां सरकारीजमीन नहीं है.
कचरा डंपिंग यार्ड के लिए भी जमीन चिह्नित करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर परिषद क्षेत्र, नगर पंचायतों में कचरा डंपिंग यार्ड के लिए तीन दिनों के भीतर जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा जाये. नगर परिषद के लिए पांच एकड़ एवं नगर पंचायत के लिए 2.5 एकड़ जमीन की जरूरत होगी. अगर, सरकारी जमीन नहीं है, तो प्रमाणपत्र के साथ रैयती जमीन का प्रस्ताव कार्यपालक पदाधिकारी के साथ मिल कर देना होगा.
इन थानों के लिए चाहिए जमीन
गोपालपुर, खुसरूपुर, अथमलगोला, पंचमहला, हाथीदह, शाहजहांपुर, पिपलावा, बाईपास, दीदारगंज, रामकृष्ण, नौबतपुर, पितवास, बेलछी, श्रीकृष्णपुरी, अगमकुआं, आलमगंज, कदमकुआं, हवाई अड्डा, बहादुरपुर, इमामगंज थाना भवन के लिए स्पष्ट प्रस्ताव 20 जून तक निश्चित रूप से देना होगा.
शहरी थानों के लिए यहां मिलेगी जमीन : पटना सदर के अंचलाधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डा थाना भवन के लिए वेटनरी कॉलेज की जमीन का प्रस्ताव दिया गया है. कदमकुआं थाना भवन के लिए आयुर्वेद कॉलेज में जमीन का प्रस्ताव देंगे.
आलमगंज थाना भवन के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज की जमीन, अगमकुआं थाना भवन एवं कंकड़बाग थाना भवन के लिए बिहार राज्य हाउसिंग बोर्ड की अर्जित जमीन का प्रस्ताव दिया गया है. वहीं डीएम ने अंचल अधिकारी बाढ़, दानापुर एवं बख्तियारपुर को निर्देश दिया कि नगर परिषद बाढ़, खगौल एवं बख्तियारपुर के लिए पांच-पांच एकड़ और खुसरूपुर, बिक्रम, फतुहा में 2.5 एकड़ जमीन का प्रस्ताव डंपिंग यार्ड के लिए तीन दिनों के अंदर देने के निर्देश दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




