ePaper

पटना में नालंदा की युवती से गैंगरेप, दो आरोपित गिरफ्तार, तीन और आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

Updated at : 18 Jun 2019 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में नालंदा की युवती से गैंगरेप, दो आरोपित गिरफ्तार, तीन और आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

पटना : राजधानी पटना में एक युवती से गैंगरेप किये जाने की सूचना है. बताया जाता है कि युवती नालंदा जिले की रहनेवाली है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना में नालंदा की रहनवाली एक युवती से गैंगरेप किया गया. घटना सोमवार की देर रात की […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना में एक युवती से गैंगरेप किये जाने की सूचना है. बताया जाता है कि युवती नालंदा जिले की रहनेवाली है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना में नालंदा की रहनवाली एक युवती से गैंगरेप किया गया. घटना सोमवार की देर रात की है. युवती को स्टेशन छोड़ने के बहाने कदमकुआं थाना क्षेत्र के मैकडोनाल्ड गोलंबर के पास ऑटो चालकों ने गैंगरेप किया. बताया जाता है कि गैंगरेप के आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, तीन अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गयी है.

वहीं, इस संबंध में कदमकुआं थाने की पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन