पटना : सभी जिलों से मांगा गया जमा खाते से संबंधित ब्योरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य में अप्रैल महीने से सीएफएमएस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है. इसके बाद से सभी वित्तीय लेन-देन और मॉनीटरिंग की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गयी है. अब सभी जिलों और अनुमंडल में राज्य ट्रेजरी से सीधे पैसे ट्रांसफर किये जायेंगे. इसके लिए सभी जिलों और अनुमंडलों से उनका बैंक खाता से […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में अप्रैल महीने से सीएफएमएस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है. इसके बाद से सभी वित्तीय लेन-देन और मॉनीटरिंग की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गयी है. अब सभी जिलों और अनुमंडल में राज्य ट्रेजरी से सीधे पैसे ट्रांसफर किये जायेंगे. इसके लिए सभी जिलों और अनुमंडलों से उनका बैंक खाता से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी गयी है.
सभी जिला और अनुमंडल स्तरीय कार्यालयों को उनके डिपॉजिट एकाउंट या पीएल एकाउंट से संबंधित जानकारी मांगी गयी है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलों के डीएम और एसडीओ को पत्र लिखकर कहा है कि वे अपने-अपने बैंक खातों का पूरा विवरण जल्द से जल्द इ-मेल के जरिये मुहैया करा दें. ताकि सभी बैंक खातों को अपडेट करते हुए उन्हें सीएफएमएस प्रणाली से जोड़ दिया जाये और पैसे का ट्रांसफर ऑनलाइन ही किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










