पटना : बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर खर्च तक की जांच
Updated at : 11 Jun 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

विजिलेंस का शिकंजा, इंजीनियर के एक दर्जन खाते फ्रीज पटना : बिहटा सरमेरा सड़क निर्माण में ठेकेदार से 14 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद सिंह पर विजिलेंस का शिकंजा और कस गया है. नाेयडा, झारखंड, पटना के करीब एक दर्जन बैंक खातों को फ्रीज […]
विज्ञापन
विजिलेंस का शिकंजा, इंजीनियर के एक दर्जन खाते फ्रीज
पटना : बिहटा सरमेरा सड़क निर्माण में ठेकेदार से 14 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद सिंह पर विजिलेंस का शिकंजा और कस गया है.
नाेयडा, झारखंड, पटना के करीब एक दर्जन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है. यह बैंक खाते आइसीआइसीआइ, एसबीआइ, बीओआइ और सहारा में है. निगरानी को करीब 15 से बीस करोड़ की संपत्ति की जानकारी मिली है. बैंक खातों में करीब 70 लाख कैश बताया जा रहा है.
पटना में ही सेंट्रल बैंक और एसबीआइ में दो लॉकर हैं. सेलरी एकाउंट की भी जांच की जा रही है. इंजीनियर का बक्सर में पैतृक घर है. बक्सर , पटना, नोयडा आदि शहरों में अचल संपत्ति की जांच चल रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब्ती सूची की रिपोर्ट तैयार हो गयी है. आय से अधिक संपत्ति के केस में अनुसंधान पदाधिकारी प्रतिनियुक्त होते ही उसे सुपुर्द कर दी जायेगी
बच्चों की पढ़ाई पर हुए खर्च से लेकर घर का मासिक और रोजाना का खर्च कितना था इसके भी सबूत जुटाये जा रहे हैं. निगरानी के एक पदाधिकारी ने बताया कि बिहार और झारखंड में विजिलेंस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. करीब ढाई करोड़ की कैश बरामदगी अभी तक नहीं ह़ुई थी. इससे पहले बेगूसराय के एक एडीएम को छह लाख के कैश के साथ पकड़ा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




