ePaper

पटना सिटी : डूबने से एक की मौत, हंगामा

Updated at : 11 Jun 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : डूबने से एक की मौत, हंगामा

शव खोजने की मांग को लेकर सड़क जाम पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को गायघाट पर गंगा स्नान के दरम्यान एक युवक डूब गया. तीन दोस्तों के साथ वह सोमवार की दोपहर एक बजे गंगा में स्नान के लिए आया था. चारों दोस्त पानी में स्नान करने के लिए उतरे. इसी दरम्यान […]

विज्ञापन
शव खोजने की मांग को लेकर सड़क जाम
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को गायघाट पर गंगा स्नान के दरम्यान एक युवक डूब गया. तीन दोस्तों के साथ वह सोमवार की दोपहर एक बजे गंगा में स्नान के लिए आया था. चारों दोस्त पानी में स्नान करने के लिए उतरे. इसी दरम्यान चारों एक साथ डूबने लगे. हालांकि, शोर मचाये जाने के उपरांत समीप में ही कुछ दूरी पर रहे नाविकों ने मौके पर पहुंच कर तीनों दोस्तों को बचा लिया, पर एक डूब गया.
डूबे युवक के शव की तलाश करने की मांग लेकर परिजनों व स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. सड़क जाम कर रहे लोगों ने आगजनी करते हुए वाहनों का परिचालन को रोक दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची आलमगंज थाने की पुलिस से भी लोगों की तीखी नोक-झोंक हुई. हालांकि, बाद में पुलिस ने समझा- बुझा कर जाम हटवाया.
जाम में शामिल लोगों का कहना था कि प्रशासन डूबे युवक के शव की तलाश महाजाल से कराये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आलमगंज थाना के नूरानीबाग निवासी पेंटर मो सज्जादा का पुत्र मो सिराजू अपने तीन दोस्तों के साथ सोमवार की दोपहर एक बजे गंगा स्नान के लिए आया था. जहां चारों दोस्त पानी में स्नान करने के लिए उतरे. इसी दरम्यान चारों एक साथ डूबने लगे. हालांकि, शोर मचाये जाने के उपरांत समीप में ही कुछ दूरी पर रहे नाविकों ने मौके पर पहुंच कर तीनों दोस्तों को बचा लिया, जबकि सिराजू डूब गया. सिराजू तीन भाई व एक बहन है.
वह आलमारी बना कर जीवनयापन करता था. उसके डूबने की सूचना मिलने पर परिजन गंगा तट पर पहुंचे और आलमगंज थाना को इसकी सूचना दी.मौके पर पहुंची आलमगंज थाना पुलिस ने गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम के साथ डूबे युवक के शव की तलाश में सर्च आॅपरेशन चलाया. टीम ने गंगा में शव की तलाश में घंटों खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.
एसडीआरएफ के दारोगा अशोक कुमार ने बताया कि पानी में करेंट अधिक होने की स्थिति में शव खोजने में परेशानी हो रही है. शव के पीपा पुल के अंदर दबने की संभावना है. इधर, तलाशी के बाद भी शव नहीं मिलने पर परेशान परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने दोपहर तीन बजे से आगजनी करते हुए सड़क जाम कर हंगामा किया. हालांकि, प्रशासन के समझाने पर लोगों ने शाम चार बजे जाम हटा लिया.
युवक गंगा में डूबा: अथमलगोला. उस्मानपुर पंचायत में सोमवार की सुबह गंगा नदी में स्नान करने गये 18 वर्षीय संतोष कुमार पिता सुल्ली राय की डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा संतोष की लाश को गंगा नदी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन