पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर व दरभंगा में बनेंगे वायु गुणवत्ता जांच केंद्र : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना में चार, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और दरभंगा में नवंबर तक एक–एक वायु गुणवत्ता जांच केंद्र स्थापित किये जायेंगे. इन नये केंद्रों के िनर्माण पर 16.96 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इस संबंध में राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को निर्देश दिये हैं. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि विश्व […]
विज्ञापन
पटना : पटना में चार, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और दरभंगा में नवंबर तक एक–एक वायु गुणवत्ता जांच केंद्र स्थापित किये जायेंगे. इन नये केंद्रों के िनर्माण पर 16.96 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इस संबंध में राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को निर्देश दिये हैं.
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में बिहार के भी तीन शहर पटना, गया और मुजफ्फरपुर शामिल हैं. सरकार ने इसे चुनौती के रूप में लिया है. राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को इस साल नवंबर तक 16.96 करोड़ की लागत से पटना में अतिरिक्त चार, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा में एक–एक वायु गुणवत्ता जांच के नये केंद्र स्थापित करने का
निर्देश दिया गया है. वर्तमान में पटना में तारामंडल के पास एक वायु गुणवत्ता जांच केंद्र है. गया-मुजफ्फरपुर में भी मात्र एक–एक केंद्र हैं. मोदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्ययोजना के अंतर्गत देश भर के 103 शहरों में बिहार के भी तीन शहरों पटना, गया और मुजफ्फरपुर को भाामिल कर केन्द्र सरकार 10 करोड़ की राशि उपलब्ध करा रही है.
इस धनराशि को वायु गुणवत्ता अनुश्रवण प्रणाली की तीन इकाई, तीन मेकेनिकल डस्ट स्वीपिंग मशीन, पानी के छिड़काव के लिए वाहन व उपकरण, हरित कार्यक्रम, कम्पोस्टिंग इकाई, चार चलित प्रवर्तन इकाई एवं जन जागरूकता संबंधी कार्यों पर खर्च किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










