पानी में होगी मक्का, गेहूं व सब्जी की खेती, योजना पर तीन साल में होंगे 1.80 करोड़ खर्च
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2019 3:57 AM
दीपक कुमार मिश्रापटना : राज्य में खेती को लेकर एक अनुठा प्रयोग शुरू होने वाला है. इस दिशा में काम भी शुरू हो गया है. राज्य में बिना मिट्टी के सिर्फ पानी के सहारे खेती होगी. इस विधि से होने वाली खेती को हाइड्रोपोनिक कहते हैं. जल संवर्धन विधि के द्वारा होने वाली खेती में […]
दीपक कुमार मिश्रा
पटना : राज्य में खेती को लेकर एक अनुठा प्रयोग शुरू होने वाला है. इस दिशा में काम भी शुरू हो गया है. राज्य में बिना मिट्टी के सिर्फ पानी के सहारे खेती होगी. इस विधि से होने वाली खेती को हाइड्रोपोनिक कहते हैं. जल संवर्धन विधि के द्वारा होने वाली खेती में पानी में वह सारे तत्व उपलब्ध होंगे, जो खेती के लिए आवश्यक हैं. बिहार कृषि विश्वविद्यालय इस दिशा में काम करेगा. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत होने वाले इस योजना पर तीन साल में 1.80 करोड़ खर्च किये जायेंगे. कृषि विभाग ने इस पर अपनी सहमति दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










