ePaper

मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में 73.67% सफल

Updated at : 01 Jun 2019 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में 73.67% सफल

पटना : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में 73़ 67% परीक्षार्थी सफल हुए हैं. इस परीक्षा में कुल 66,038 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें 48,648 परीक्षार्थी पास हुए हैं. शुक्रवार को बिहार बोर्ड कार्यालय में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने यह रिजल्ट जारी किया. इस दौरान बिहार बोर्ड के अध्यक्ष […]

विज्ञापन

पटना : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में 73़ 67% परीक्षार्थी सफल हुए हैं. इस परीक्षा में कुल 66,038 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें 48,648 परीक्षार्थी पास हुए हैं. शुक्रवार को बिहार बोर्ड कार्यालय में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने यह रिजल्ट जारी किया. इस दौरान बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद थे. रिजल्ट के आंकड़ों के मुताबिक सफल परीक्षार्थियों में 30,735 छात्राएं और 17,913 छात्र हैं.

इस परीक्षा के लिए 66,295 विद्यार्थियों ने फाॅर्म भरे थे, जिनमें 41,724 छात्राएं और 24,314 छात्र थे. कंपार्टमेंटल परीक्षा में 64,808 ने भाग लिया था, जिनमें 47,743 सफल हुए हैं. वहीं, विशेष परीक्षा में भाग लेने वाले 1,487 परीक्षार्थियों में 905 पास हुए हैं. विशेष परीक्षा में वे शामिल हुए थे, जो नामांकन के बाद किसी वजह से इस साल की रेगुलर मैट्रिक परीक्षा में भाग नहीं ले सके थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन